सूूरजपुर,07 माच (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत और रीढ़ हैं। कार्यकतार्ओं की लगन, मेहनत और समर्पण के दम पर ही आगामी विधानसभा चुनाव में सुरजपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजय दिलाने के संकल्प के साथ हम आगे काम करेंगे। सूूरजपुर जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम विस्तारित बैठक तथा होली मिलन समारोह का आयोजन कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बड़ी उपस्थिति के बीच किया गया। बैठक के उपरांत तीनों विधानसभा से पहुॅचे कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर रंगोत्सव की सभी को बधाई दी। इस दौरान महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला बैठक में सुश्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अ•िायान के तहत उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद कुछ पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफा देने की बात सामने आ रही है, जो कि संगठन की परंपरा के अनुरूप नहीं है। यदि किसी को इस्तीफा देना है तो वह सीधे जिलाध्यक्ष या जिला महामंत्री को लिखित रूप में सौंपे। सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की गतिविधियां अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती हैं और पार्टी में अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं से संपर्क किया जा रहा है। सभी को साथ लेकर कांग्रेस को जिले में और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकतार्ओं से अपील की कि वे आपसी मतभेदों को भूलाकर संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिला मुख्यालय में कांग्रेस का राजीव भवन अभी अधूरा पड़ा हुआ है, जिसे पूर्ण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग प्रदान करे, ताकि जल्द से जल्द राजीव भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सके और संगठन को एक सशक्त कार्यालय मिल सके। जिलाध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकतार्ओं के सहयोग और एकजुटता से कांग्रेस संगठन जिले में और मजबूत होगा तथा आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकेंगे। इस दौरान बैठक का संचालन प्रभारी जिला महामंत्री संजय डोसी व आभार प्रदर्शन महासचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने किया। वहीं जिला बैठक में दानिश रफीक, इस्माइल खान, अनिल गुप्ता, मेंहदी यादव, जीएस मिश्रा, सुनील अग्रवाल, नरेन्द्र जैन, रामकृष्ण ओझा, नवीन जायसवाल, रामकुमार बंछोर, प्रवेश गोयल, विद्यासागर सिंह, त्रिभुवन सिंह, संजू श्रावस्तव, आशीष यादव, विधात्री सिंह, महेंद्र साहू, जगत आयाम, तुलसी सिंह, बिहारी कुलदीप, शांतनु सिंह, राजेंद्र हितकर ने जिला कार्यकारिणी में अपने विचार रखे। बैठक व होली मिलन समारोह में पार्टी के अवधेश प्रताप सिंह, गोरखनाथ पाठक, इम्तियाज जफर, अजय अग्रवाल, राजेंद्र गुर्जर, प्रदीप साहू, वेदप्रकाश मिश्रा, रूपदेव कुशवाहा, संदीप शर्मा, संजीत यादव, लालजी राजवाड़े, विकास सिंह, छंदा श्री, वीणा शर्मा, रश्मि शर्मा, कमला यादव, चंद्रदत्त दुबे, लिली रजवाड़े, विनय मिश्रा, विमला सिंह, जरीना सुल्ताना, बबीता गुप्ता, विमला सिंह, दिव्या तांजे, नूर आलम, रोहन रजवाड़े, सुनील सारथी, चंद्रदत्त दुबे, अरविंद यादव, कंवल बिहारी सिंह, अभीषेक सिंह, विक्की समददार, परमेश्वर राजवाड़े, शक्ति ठाकुर, पवन साहू, शान्तु डोसी, राजपाल कसेरा, हरि साहू, पारस राजवाड़े, लिवनेस सिंह, सतवंत सिंह, अविनाश साहू सहित प्रेमनगर, भटगांव व प्रतापपुर विधानससभा के कांग्रेस कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

