जगदलपुर 08 March, (Rns) । बस्तर जिले में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव का है
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है।

