ऋषिकेश,08 मार्च (आरएनएस)। तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भट्टोवाला क्षेत्र की मातृशक्तियों ने पौराणिक सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर के दर्शन कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। रविवार को गढ़ महिला उत्थान समिति ऋषिकेश की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति देवी दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने मां सुरकंडा के ध्वज के साथ क्षेत्र की महिलाओं को सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर समिति क्षेत्र की मातृशक्तियों को निशुल्क मां सुरकंडा मंदिर की यात्रा करवा रही है। समिति की अध्यक्ष कुसुमलता शर्मा और सचिव कृष्णा रमोला ने बताया कि समिति का उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ महिलाओं को प्रदेश की धार्मिक धरोहर और पौराणिक देवी-देवताओं के मंदिरों से परिचित कराना है। इसी उद्देश्य से देवी दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान संगीता राणा, उमा ओबरॉय, ईशा कलूड़ा, भैरव उपासक संजय बिष्ट, सतीश रावत, कमल सिंह राणा, अतुल चंद रमोला, दिनेश राणा, वीरपाल राणा, उम्मेद रौथाण, अरुण बिष्ट, धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र चंद, मनीष व्यास आदि मौजूद रहे।—-सीमा के सिर सजा ‘मिस प्रिंसेसÓ का ताज: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चौदह बीघा स्थित उमादत्त कुडिय़ाल सरस्वती विद्या बालिका मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन मौके पर प्रदर्शन के आधार पर कुमारी सीमा यादव को “मिस प्रिंसेस” का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर कविता नेगी, रंजना रावत, बिंदु, निधि रमोला, लक्ष्मी जोशी, सतीश रतूड़ी, शांति प्रकाश, प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, विक्रम भास्कर, अर्चना उनियाल, कविता ध्यानी, रेनू भट्ट, विनीता बिजल्वाण, उषा घिल्डियाल, नमिता सेमवाल, आशा असवाल, बिंदु आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

