देहरादून,08 मार्च (आरएनएस)। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नंदा की चौकी के पास बुधवार शाम ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने कार सवार युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पौंधा निवासी रोहित नेहरा, गौरव और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। रोहित के सिर पर टांके आए हैं। एसओ प्रेमनगर कुंदन राम ने बताया कि रोहित की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार बोलेरो सवार सुशील यादव और हिमांशु कुकरेती ने अपने 8-10 अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ होली की देर शाम करीब सात बजे पौंधा इलाके में मारपीट की। इस दौरान उनकी स्विफ्ट कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया और एक सोने की चेन भी गिर गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

