देहरादून,08 मार्च (आरएनएस)। क्लेमनटाउन क्षेत्र में युवक और युवती के बीच बंद कमरे में हुई चाकूबाजी में पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की। आरोपी के कमरे से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि छात्र और छात्रा दोनों क्लेमनटाउन स्थित निजी यूनिवसिर्टी से एमसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। रायपुर क्षेत्र निवासी छात्रा शनिवार सुबह दोस्त उदय सिंह उर्फ विशु (21 वर्ष) मूल निवासी जागृति विहार, मेरठ (यूपी) के क्लेमनटाउन स्थित कमरे पर पहुंची। यहां दोनों में निजी मामले को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच चाकू चला। चाकू से युवक की अंगुली और छात्रा के हाथ व गले पर घाव हुआ। मामले में छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि उदय सिंह को अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर गिरफ्तार किया गया।शादी करना चाहता था आरोपीपुलिस की पूछताछ में आरोपी उदय ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह वर्तमान में ओगल भट्टा (क्लेमनटाउन) में अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ किराये के कमरे में रहता है। सितंबर 2025 में कॉलेज में ही उसकी मुलाकात साथी छात्रा से हुई थी और तभी से दोनों लगातार संपर्क में थे। उदय छात्रा से शादी करना चाहता था। हाल ही में उसे भनक लगी कि छात्रा किसी अन्य युवक से भी बात करती है। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई और चाकू चल गया। छात्रा अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

