देहरादून,08 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य में विकास की कल्पना बिना महिला योगदान के नहीं की जा सकती है। सही बात तो यह है कि पूरे पहाड़ का अस्तित्व महिला पर हो निर्भर है। पहाड़ की महिला का जीवन पहाड़ की तरह ही कठिन व जटिल है इसलिए उत्तराखंड में महिलाओं को केंद्र में रखकर सारी नीति-रीति बननी चाहिए और महिला शसक्तीकरण की दीर्घकालीन नीति बनाई जानी चाहिए यह बात कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में कहीं।रविवार को प्रेमनगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि किसी भी समाज के आर्थिक सामाजिक व शैक्षणिक स्तर का अंदाजा उस समाज की महिलाओं की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में राज्य की मातृशक्ति का बड़ा संघर्ष और बलिदान का इतिहास रहा है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुमित खन्ना, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, सायरा बानो और प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री सुशीला बेलवाल शर्मा ने कार्यक्रम में अपने विचार रखें। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री सुशीला बेलवाल शर्मा ने किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

