देहरादून,08 मार्च (आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में सात मार्च से सात अप्रैल तक सघन एनीमिया रोकथाम एवं पोषण सुदृढ़ीकरण अभियान की शुरुआत हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य रक्ताल्पता (एनीमिया) से ग्रसित महिलाओं और छह से 59 माह के बच्चों की पहचान कर उन्हें नि:शुल्क उपचार देना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि गंभीर मरीजों को उच्च संस्थानों में मुफ्त इलाज के लिए रेफर किया जाएगा। एसीएमओ डॉ. बिमलेश जोशी के अनुसार, इस अभियान में 1.85 लाख बच्चों, 29,532 गर्भवती और 17,719 स्तनपान कराने वाली महिलाओं को मुफ्त आयरन फोलिक एसिड की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर जागरूकता फैलाएंगी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

