० महतारी वंदन योजना की राशि से अपने व्यायपार को बढ़ाया
० दो गायों से शुरू की डेयरी, आज बनी कई महिलाओं के लिए प्रेरणा
रायपुर, 09 मार्च (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से ग्राम डुमरतराई की निवासी रमोलिया बाई यादव ने अपनी मेहनत, लगन और हिम्मत के दम पर एक छोटी-सी शुरुआत को सफल व्यवसाय में बदल दिया। दो गायों से शुरू किया गया उनका छोटा दूध का काम आज एक छोटी डेयरी के रूप में विकसित हो चुका है और उनकी कहानी क्षेत्र की कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। रमोलिया बाई यादव के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले बहुत अच्छी नहीं थी। घर की जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। उन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग करते हुए दो गायें खरीदीं और दूध का छोटा व्यवसाय शुरू किया। वे रोज सुबह-शाम स्वयं गायों का दूध निकालतीं और आसपास के लोगों को दूध बेचती थीं। धीरे-धीरे मेहनत और बचत के बल पर उन्होंने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। दूध बेचने से होने वाली कमाई से उन्होंने और गायें खरीदीं। कुछ ही वर्षों में उनका यह छोटा काम एक छोटी डेयरी में बदल गया। आज वे दूध के साथ-साथ दही, घी और पनीर भी तैयार कर बेचती हैं, जिससे उनकी आय में लगातार वृद्धि हो रही है। रमोलिया बाई यादव की डेयरी इस बात का उदाहरण है कि कोई भी बड़ा काम छोटी शुरुआत से ही आगे बढ़ता है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाएं महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही हैं। रमोलिया बाई यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की मदद से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और सम्मानपूर्वक जीवन जी पा रही हैं। आज रमोलिया बाई यादव की सफलता की कहानी आसपास के गांवों की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है, जो यह संदेश देती है कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर सपना पूरा किया जा सकता है।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

