कोण्डागांव,09 मार्च (आरएनएस)। कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को वनमण्डलाधिकारी कार्यालय के पास पोस्ट मेट्रिक ओबीसी कन्या छात्रावास भवन के लिए चिन्हांकित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विस्तृत निरीक्षण कर नवनिर्माण छात्रावास भवन के लेआउट निर्धारण के लिए हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
०००

