दुर्ग, 09 मार्च (आरएनएस)। कर्मचारी नगर स्थित जागृति महिला समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की जानकारी समिति की अध्यक्ष सविता रजनीश वर्मा ने दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग की प्रथम नागरिक महापौर अलका बाघमार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीता जैन (अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ दुर्ग) ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में रत्ना नारमदेव और श्वेता बाकलीवाल उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू रही हैं। इसमें परिवार, समाज और सहयोगियों का योगदान महत्वपूर्ण होता है, लेकिन सबसे बड़ा योगदान महिलाओं की अपनी योग्यता, आत्मविश्वास और पहचान बनाने की क्षमता का होता है। मुख्य अतिथि महापौर अलका बाघमार ने कहा कि यदि एक महिला अपने परिवार को सही दिशा दे सकती है, तो वह समाज और देश को भी सही दिशा देने की क्षमता रखती है।
कार्यक्रम के दौरान जागृति महिला समिति द्वारा विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रश्नोत्तरी, हाउजी और एक मिनट गेम शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में समिति की सदस्य टी पदमा, डी रजनी, अनु, मिनाती, तृप्ति, सोनाली, पूर्णिमा, अनीता, वाई रजनी, रजनी जोशी, इस्मिता, विशाखा, हेमलता, राधा वर्मा, इंदु, अर्निका, विजयलक्ष्मी, राधिका, सुलोचना, भारती, संगीता, सीमा और जयारानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में जागृति महिला समिति की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में महापौर अलका बाघमार एवं अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
0

