हरिद्वार,09 मार्च (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में वसुधैव कुटुंबकम् फाउंडेशन की ओर से सोमवार को स्थानीय होटल में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 140 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। वहीं, 92 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देना था। शिविर में मरीजों की आंख, हड्डी, दांत, स्त्री रोग, बाल रोग, शुगर और बीपी समेत विभिन्न बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया गया। इस दौरान प्रीति आहूजा, निधि अग्रवाल, विनीता सिकोरिया, संगीता आहूजा, पूजा मेहता, निधि चावला, रुचि तनेजा और पूजा अरोड़ा सहित मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

