हरिद्वार,09 मार्च (आरएनएस)। ज्वालापुर क्षेत्र में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े एक युवक की बाइक, मोबाइल फोन और जेब में रखी नकदी चोरी कर ली गई। पीडि़त की तहरीर पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पीडि़त ने शिकायत में बताया कि उसने कुछ समय पहले बाइक खरीदी थी। यह बाइक मुक्तादिर निवासी गोकालवाला दौलतपुर हजरतपुर उर्फ बुद्धवा शहीद नकुरा ग्रांट के नाम पर है। चार मार्च की शाम वह ज्वालापुर के ऊंचा पुल के पास स्थित महाराजा फर्नीचर्स के नजदीक नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उसकी बाइक, मोबाइल फोन और जेब में रखे करीब ढाई हजार रुपये चोरी कर लिए। कुछ देर बाद होश आने पर उसे घटना का पता चला। इसके बाद उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

