हरिद्वार,09 मार्च (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के सभागार में सोमवार को शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पोस्ट बजट वेबिनार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन ऑनलाइन सुना। कार्यक्रम में विद्यार्थी और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी एवं प्रबंध शिक्षाविद प्रो. वीके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना इस बजट का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल और संस्कृति जैसे क्षेत्र देश के समग्र विकास और युवाओं के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शिक्षा को रोजगार और उद्यमिता से जोडऩे, नई तकनीकों के अनुरूप पाठ्यक्रम विकसित करने तथा युवाओं के लिए मजबूत शोध और प्रशिक्षण व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वस्थ, कुशल और नवाचार से जुड़े युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगे। विश्वविद्यालय के वित्ताधिकारी एवं प्रबंध शिक्षाविद प्रो. वी.के. सिंह ने कहा कि पोस्ट बजट वेबिनार युवाओं, विशेषकर प्रबंधन, अर्थशास्त्र और तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्रों के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में परीक्षा के नियंत्रक प्रो. एलपी पुरोहित, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. पंकज मदान, प्रो. विवेक गुप्ता, प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री, प्रो. नमिता जोशी, प्रो. मुदिता अग्निहोत्री, डॉ. संगीता मदान, प्रो. नवनीत, प्रो. मुकेश कुमार, प्रो. देवेन्द्र गुप्ता, डॉ. बबलू वेदालंकार, डॉ. रीतू अरोड़ा, डॉ. निधि हाण्डा, डॉ. उधम सिंह, डॉ. अजित तोमर, डॉ. दीनदयाल, डॉ. अजेन्द्र, डॉ. हरेन्द्र, कुलभूषण शर्मा, कुलदीप, हेमंत नेगी व मनोज आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

