हरिद्वार,09 मार्च (आरएनएस)। कन्या गुरुकुल हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-02 की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्थान परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मदान के नेतृत्व में किया गया। खेल प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में सुत्री मिश्रा ने प्रथम, लक्ष्मी कानोजिया ने द्वितीय तथा दिव्या और छवि उनियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. संगीता मदान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार जिस समाज में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता, वह समाज महान नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा और स्वतंत्रता मिलना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वे अपने भाग्य का निर्माण स्वयं कर सकती हैं। कार्यक्रम में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से प्राची आनंद ने भी लैंगिक भेदभाव और असमान अवसर जैसी चुनौतियों को मिलकर दूर करने का आह्वान किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

