रुद्रप्रयाग,09 मार्च (आरएनएस)। सड़क सुरक्षा के लिए सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निर्माण कार्य में लगे वाहनों, दोपहिया और यात्री वाहनों की फिटनेस व दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 15 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सड़क सुरक्षा के लिए विभाग का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेने की अपील की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

