रुद्रप्रयाग,09 मार्च (आरएनएस)। पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत करने के उद्देश्य से रुद्रप्रयाग पुलिस के प्रहरी पड़ाव अभियान का लगातार गांवों में आयोजन हो रहा है। दो मार्च से शुरू हुए इस अभियान के पहले सप्ताह में पुलिस टीम 13 गांवों में रात्रि चौपाल और रात्रि प्रवास कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर की पहल पर शुरू यह अभियान 15 अप्रैल तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत पुलिस टीमें गांवों में रुककर सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रही हैं और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को समझ रही हैं। इधर रविवार रात को चौकी फाटा के मैखण्डा और चौकी बसुकेदार के बष्टी गांव में चौपाल की गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पुलिस ने महिला व बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा उन्मूलन और गांवों में सीसीटीवी लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

