रुद्रप्रयाग,09 मार्च (आरएनएस)। तिलवाड़ा-चोपता-बावई मार्ग पर नगर पंचायत तिलवाड़ा का कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड खुद बदहाल होता जा रहा है। इस ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवारें टूट चुकी हैं और जंगली जानवर यहां आकर कूड़ा फैला रहे हैं। अगस्त्य ऋषि पंचकोटी मंदिर समिति के अध्यक्ष शक्ति सिंह बर्तवाल ने कूड़े के वैज्ञानिक निस्तारण की मांग की। उन्होंने कहा कि जंगल क्षेत्र में खुले में कूड़ा फेंकना पर्यावरण और जनसुरक्षा दोनों के लिए घातक है। कूड़े के कारण बंदर, भालू और गुलदार आबादी की ओर आ रहे हैं। उदय प्रताप सिंह बर्तवाल, मयंक व अन्य स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कूड़े का उचित निस्तारण की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

