पौड़ी,09 मार्च (आरएनएस)। समाजसेवी रजनीश भट्ट मोतीवाल को बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति का आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया है। मोतीवाल वर्तमान में श्री बदरीश पंडा पंचायत सचिव व देवप्रयाग नगर मंडल भाजयुमो के अध्यक्ष भी है। उन्हें सदस्य बनाए जाने पर श्री बदरीश पंडा पंचायत, श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन,नगर भाजपा मंडल देवप्रयाग सहित तीर्थ वासियों ने हर्ष जताया है। वहीं मोतीवाल ने मंदिर समिति सदस्य बनाए जाने पर सीएम धामी,पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज,मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी,मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल का आभार जताया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

