देहरादून,09 मार्च (आरएनएस)। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे प्रदेश भर के विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सोमवार को यमुना कालोनी स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने मांगें पूरी ना होने पर 23 मार्च से प्रदेश व्यापी हड़ताल का ऐलान भी किया। सुबह से ही विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर यमुना कालोनी पहुंचने लगे थे। करीब ग्यार बजे वे हाथों में तख्तियां, बैनर और पोस्टर लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय के बार प्रदर्शन करने लगे। इसके बार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वे वहीं धरने पर बैठक गए। संघ के प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र गुसाईं ने बताया कि इंजीनियरिंग कैडर के अनुरूप शासन स्तर से नियमावली में गड़बडी की जा रही है। जिससे वेतन सहित कई तरह की विसंगतियां आ गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई ना होना चिंताजनक है। प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर आरसी शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 20 तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो डिप्लोमा इंजीनियर 23 से प्रदेश भर में हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसका असर निर्माण कार्यों की प्रगति पर पड़ेगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। महासचिव इंजीनियर वीरेंद्र गुसाईं ने बताया कि 20 मार्च तक रोज हर जिले से इंजीनियर धरने पर बैठेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

