बस्ती 9 मार्च (आरएनएस)। स्टूडेन्ट्स इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसआईओ) द्वारा रहमतगंज स्थित एसआईओ कार्यालय में नौजवानों द्वारा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने मिलकर इफ्तार किया और दीन व समाज से जुड़ी अहम बातों पर चर्चा की।मुख्य अतिथि आसिफ अकरम जोनल अध्यक्ष, आईडियल यूथ मूवमेंट उत्तर प्रदेश पूर्व ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को आत्मसंयम, अच्छाई और समाज सेवा का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।इस अवसर पर एसआईओ बस्ती ने अंजुमन इस्लामिया के सदर जनाब सुहैल साहब को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जामा मस्जिद में तालीमी लाइब्रेरी की स्थापना, गरीबों के लिए फ्री मेडिकल कैम्प तथा जरूरतमंद छात्रों के लिए स्कॉलरशिप फंड शुरू करने जैसे सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का समापन सामूहिक इफ्तार और दुआ के साथ हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

