0 तापमान 41डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना
रायपुर, 14 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश में मौसम शुष्क होने के कारण तापमान बढ़ता जा रहा है। आज रायपुर और दुर्ग का तापमान 41 डिग्री के आसपास हो जाएगा। वहीं कल से गर्म हवा एवं लू चलने के आसार है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व बिहार और उसके आसपास स्थित है तथा यह 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका उत्तर पूर्व बिहार से दक्षिण तमिलनाडु तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
मौसम वैज्ञाानिक के अनुसार उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है, जिसके कारण अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों में दो डिग्री के आसपास वृद्धि (बस्तर संभाग के जिलों को छोड़कर) होने की संभावना है।
15 अप्रैल से प्रदेश के मध्य भाग में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है।
आर.शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

