जंजगीर चांपा, 09 मार्च (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में परिवार परामर्शदात्री सदस्यों का पुनर्गठन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पीडि़त पक्ष को त्वरित राहत प्रदान करना तथा पारिवारिक विवादों और समस्याओं को सुनकर आपसी समझाइश और परामर्श के माध्यम से सुलझाना है। इसके लिए समाज में सक्रिय और जागरूक महिलाओं को परामर्शदात्री सदस्य के रूप में शामिल किया गया है, जो जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क परामर्श सेवा प्रदान करेंगी। इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य घरेलू और पारिवारिक विवादों को कानूनी प्रक्रिया से पहले आपसी सहमति, संवाद और समझाइश के माध्यम से हल करना, पीडि़तों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना तथा समाज में महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
नवनियुक्त परामर्शदात्री सदस्य:
01. एच. निशा खान केंद्र प्रशासक, सखी वन स्टॉप सेंटर, जांजगीर
2. सरस्वती सोनी परामर्शदात्री, सखी वन स्टॉप सेंटर, जांजगीर
3. कल्पना केसरवानी बाल कल्याण समिति / पूर्व किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, जांजगीर
4. तान्या अनुरागी पाण्डेय लैंगिक उत्पीडऩ समिति / महिला उत्पीडऩ / किशोर न्याय बोर्ड सदस्य, जांजगीर
5. संतोषी दुबे निवासी चंदनिया पारा, जांजगीर
6. प्रेमलता कौशिक वार्ड नंबर 23, जांजगीर
7. मीरा निहीर निवासी तहसील रोड, चांपा
8. प्रमीला नारायण चंदेल निवासी वार्ड क्रमांक 03, रेलवे स्टेशन नैला के पास
9. संगीता पाण्डेय निवासी वार्ड क्रमांक 25, लायंस स्कूल के पीछे, चांपा
10. संतोषी सिंह निवासी वार्ड क्रमांक 12, स्कूलपारा कोनारगढ़
11. उमा सोनी अध्यक्ष, वी.आई.पी. सखी ग्रुप / सदस्य, लैंगिक उत्पीडऩ समिति व शिक्षा विभाग
12. मंजू लता राठौर अधिवक्ता / सदस्य, जिला उपभोक्ता आयोग, जांजगीर – चांपा
०

