विकासनगर,10 मार्च (आरएनएस)। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिपुर से कालसी तक सड़क किनारें बनी नालियां बंद चोक हो रखी है। जिसके कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान व्यास नहरी ने अधिशासी अभियंता एनएच को पत्र लिखकर नालियों को साफ करने की मांग की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

