विकासनगर,10 मार्च (आरएनएस)। ग्राम पंचायत लाखामंडल में बारात घर के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मुख्य विकास अधिकारी को देहरादून में ज्ञापन सौंपकर बरातघर के निर्माण की मांग की है जिला पंचायत लाखामंडल की सदस्य अमिता राज व ग्रामीणों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी देहरादून को दिए गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम पंचायत लाखामंडल एक प्रमुख पर्यटन क्षेत्र है व आसपास के गांवो का केंद्र बिंदु होने के कारण यहां शादी विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता रहता है। लेकिन गांव में बारात घर या समुदायिक केंद्र की व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

