विकासनगर,10 मार्च (आरएनएस)। विकासनगर शहर के बीच से प्रस्तावित एनएच चौड़ीकरण और एलिवेटेड रोड निर्माण को लेकर भाजपा नेता रामशरण नौटियाल और उनके बेटे जुबिन नौटियाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, व्यापारियों की चिंता और विरोध को देखते हुए चौड़ीकरण के दूसरे विकल्पों पर विचार करने की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

