विकासनगर,10 मार्च (आरएनएस)। तहसील क्षेत्र के पशुपालकों ने कथियान में पशु प्रदर्शनी एवं पशु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने को लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में पशुपालक ग्रामीणों ने कहा कि कथियान क्षेत्र के दो-तीन खतों से जुड़े गांव भटाड, हरटाड, छजाड, अगेठी, भूठ, फनार, नुडाईथात, बिमभड, चोसाल, ओबरासेर, लोईच, धामीच, डिरनाड, पूरटाड, भूनाड, ऐठान, डागूठा, पटियूड, लोकाड, खादरा आदि गांव में भेड, बकरी, गाय, भैस पालन व्यवसाय है। लेकिन पशुपालको को उपचार हेतु त्यूणी पशु अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है। जबकि कथियान क्षेत्र से त्यूणी की दूरी चालीस से पचास किलोमीटर है। जहां हर ग्रामीण पशुपालक का पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने मांग की कि पशुओं के स्वास्थ्य उपचार के लिए परिक्षण शिविर साथ ही पशु प्रदर्शनी लगाई जाए। जिससे पशु पालकों को घर के आसपास सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।ज्ञापन प्रेषित करने वालो मे जगतसिंह, कीरत सिंह, केदार सिंह, अजब सिंह, कल्याण सिंह, लक्ष्मण सिंह चौहान, खजान सिंह, मदन चन्द डोभाल, दौलत राम, भागी राम, रविन्द्र सिंह, विनोद, हरपाल सिंह, रमेश चंद्र चौहान, मेजर सिंह आदि के शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

