हरिद्वार,10 मार्च (आरएनएस)। पुलिसकर्मी अपने व्यवहार में सुधार लाएंगे और थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्या को नम्रतापूर्वक सुनेंगे। इसके साथ ही, गुण-दोष के आधार पर लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत बहादराबाद थाने पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अफसर-कर्मचारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार और लॉकअप का जायजा लिया। कई अभिलेख अपडेट न मिलने पर नाराजगी जताते हुए 15 दिन के भीतर सभी रजिस्टरों को दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। ग्राम अपराध रजिस्टर में भी हल्का प्रभारियों की ओर से अपने क्षेत्रों की जानकारी अपडेट न होने पर तीन दिन का समय दिया। बैरक और मेस में पहुंचे एसएसपी ने निर्देश दिया कि जवानों को ताजा और अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराया जाए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर एसपी क्राइम निशा यादव, एसपी सिटी अभय कुमार, सीओ बहादराबाद संजय चौहान भी मौजूद रहे।सरकारी संपत्ति का सदुपयोग होमालखाना पहुंचे एसएसपी ने पाया कि विभिन्न मुकदमों से जुड़ा काफी पुराना माल लंबित है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को इस बाबत कमेटी बनाकर 15 दिन में लंबित माल के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में रखी सरकारी संपत्ति का सही उपयोग होना चाहिए।हर हफ्ते शस्त्र अभ्यास किया जाएगाशस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने निर्देश दिए कि थाने में रखे गए असलहों का तीन महीने में पुलिस लाइन आर्मरी से मिलान कराया जाए और उनकी नियमित सफाई की जाए। साथ ही हर सप्ताह उपनिरीक्षक के नेतृत्व में शस्त्र सफाई और शस्त्र अभ्यास कराया जाए, ताकि सभी कर्मचारी कुशल बन सकें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

