हरिद्वार,10 मार्च (आरएनएस)। संत शिरोमणि श्रीगुरु रविदास के 649वें प्रकाश उत्सव को लेकर हरिद्वार में तैयारियां शुरू हो गई हैं। निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम में मंगलवार को इसकी रूपरेखा तय करने के लिए बैठक हुई। बताया गया कि गुरु रविदास साधु सम्प्रदाय सोसायटी पंजाब के अध्यक्ष संत निर्मल दास के संयोजन में चार अप्रैल को निर्मला छावनी स्थित भगवान रविदास आश्रम से हरकी पैड़ी तक दमड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी। भक्ति गीतों के साथ श्रद्धालु शहर में आगे बढ़ेंगे। रविदास आश्रम के प्रबंधक राजकुमार डोगर ने बताया कि पंजाब के जालंधर रेलवे स्टेशन से दो विशेष ट्रेनों से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। पांच अप्रैल को श्री अखंड साहिब पाठ, कथा-कीर्तन और लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी। पूर्व मंडी अध्यक्ष सेवादार संजय चोपड़ा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज को समानता और मानवता का संदेश दिया। उनके सम्मान में हरिद्वार में गंगा घाट और पार्क बनाया जाना चाहिए। इस दौरान सरदार पाल सिंह, टिंकू कुमार, देवेंद्र कुमार, संतराम, लव दीप, दिनेश गुप्ता, पंडित मनीष शर्मा, निशांत पांडे, कमल, प्रताप सिंह, शशिकांत, दयाराम, राजकुमार, सनी वर्मा समेत कई पदाधिकारी और सेवादार मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

