हरिद्वार,10 मार्च (आरएनएस)। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त ने मंगलवार को न्यायालय परिसर से विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रोशनाबाद स्थित न्यायिक परिसर में जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने बताया कि यह वैन 10 और 11 मार्च को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर विधिक साक्षरता व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। अभियान से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिससे सुप्रीम कोर्ट के संचालित राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रभारी सचिव/सिविल जज ज्योति बाला ने बताया कि मोबाइल वैन के माध्यम से आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत व स्थायी लोक अदालत के बारे में भी जनता को विस्तार से जानकारी देंगे। वैन में पैनल अधिवक्ता, पीएलवी और अधिकार मित्र जनता को विधिक जानकारी देंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

