देहरादून,10 मार्च (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरादून मिलिट्री स्टेशन स्थित सैन्य अस्पताल में 8 और 9 मार्च को स्वास्थ्य और जागरूकता कार्यक्रम हुए। इन आयोजनों में महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और फिटनेस पर विशेष जोर दिया गया। सैन्य अस्पताल के फैमिली वेलफेयर सेंटर और स्टेशन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 19 बालिकाओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगाया गया। इस दौरान स्टेशन की आठ महिलाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम में महिलाओं की मेटाबोलिक स्क्रीनिंग और पौष्टिक घरेलू व्यंजनों पर आधारित एक विशेष पाक कला प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। रक्षा के जनसंपर्क अधिकारी देहरादून कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि समापन पर एफडब्ल्यूसी अध्यक्षा सोनिया शर्मा ने पाक कला की तीन विजेताओं और मेटाबोलिक रूप से सबसे फिट तीन महिलाओं को सम्मानित किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

