देहरादून,10 मार्च (आरएनएस)। बल्लीवाला चौक स्थित ऊर्जा भवन के बाहर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभागीय प्रबंधन से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की और चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

