देहरादून,10 मार्च (आरएनएस)। शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे मसूरी के एक परिवार का रास्ते में सामान चोरी हो गया। इस संबंध में मसूरी कोतवाली में तहरीर दी है। सोने-चांदी के करीब 16 लाख के गहने चोरी हो हुए हैं। लंढौर साउथ रोड निवासी प्रमोद कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी कि एक मार्च 2026 को अपनी पत्नी व एक अन्य पड़ोसी महिला के साथ विवाह समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। पड़ोसी महिला उनके साथ मेरठ तक गईं थीं। जब दिल्ली पहुंचे तो देखा कि बैग से कपड़े, सोने व चांदी के गहने गायब है। किसी ने बैग खोल कर सामान चुरा लिया। यह घटना मसूरी से देहरादून जाते वक्त होने की आशंका जताई। चोरी हुए सामान में सोने का नेकलेस, मंगल सूत्र, मांग टीका, दो लेडीस अंगुठी, एक जेंटस अंगूठी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी टाप्स, एक जोड़ी बाली, एक ओक पैडुल, चांदी के गहनों में चार चांदी के कड़े, एक अहोई माता की माला, चांदी की कटोरी, चांटी की लुटिया, एक लेडीस तगड़ी, पांच सिक्के, एक चेन, छह जोड़ी बिछवे, एक लक्ष्मी माता की प्रतिमा, दो बच्चों के कड़े, दो जोड़ी पाजेब शामिल हैं। मसूरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह घटना उत्तर प्रदेश के खतौली की है तो उन्हें वहां जाकर तहरीर देनी चाहिए ताकि समय रहते चोरी का पता लगाया जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

