देहरादून,10 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड के उभरते खिलाड़ी शार्दुल थपलियाल चीन में 16 से 20 मार्च तक होने वाली ‘एशियन स्कीइंग माउंटेनियरिंग चैंपियनशिप’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र और जोशीमठ निवासी शार्दुल को मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर से चीन के लिए रवाना किया गया। ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने शार्दुल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उपकरणों के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेंट की। शार्दुल ने हाल ही में इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने सहपाठी का जोरदार उत्साहवर्धन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

