देहरादून,10 मार्च (आरएनएस)। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाडिय़ों में भारी उत्साह दिखा। नशे को ना और खेल को हां थीम पर आधारित इस मीट में वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और गोला फेंक के रोमांचक मुकाबले हुए। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक अभियोजन गिरीश पंचोली ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के लिए जरूरी बताया। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान एमडी संजय जोशी, मेजर ललित सिंह व कर्नल जे.एस. नेगी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

