देहरादून,10 मार्च (आरएनएस)। जामुनवाला स्थित डीडी कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तीन दिवसीय वार्षिक खेल समारोह का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज चेयरमैन जितेंद्र यादव, प्रधानाचार्या डॉ. ज्योत्सना रमोला और खेल समन्वयक डॉ. नवीन कांडवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। चेयरमैन जितेंद्र यादव ने परेड की सलामी ली और विद्यार्थियों के अनुशासन व उत्साह की प्रशंसा की। प्रधानाचार्या डॉ. रमोला ने खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। समारोह के पहले दिन 100 व 200 मीटर दौड़, रिले रेस, भाला फेंक, लॉन्ग जंप और शॉट पुट जैसी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के साथ ही शतरंज, कैरम और बैडमिंटन जैसे इंडोर खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

