हल्द्वानी,10 मार्च (आरएनएस)। इण्डेन की स्थानीय गैस एजेंसी ‘सुरुची इण्डेन गैस सर्विसÓ ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूर्व की तरह सुचारु रूप से जारी रहेगी। एजेंसी ने उपभोक्ताओं से घबराहट न करने की अपील की है। एजेंसी के प्रबंधक जीवन सिंह ने बताया कि गैस की आपूर्ति पहले की तरह रिटेल में जारी रहेगी। जब तक कंपनी या सरकार की ओर से कोई नया आदेश जारी नहीं होता, तब तक वर्तमान व्यवस्था के अनुसार ही गैस वितरण किया जाएगा। वहीं खाद्य पूर्ति निरीक्षक लालकुआं मोहित कठायत ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

