हल्द्वानी,10 मार्च (आरएनएस)। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभाग के निजीकरण का आरोप लगाकर मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्युत संशोधन विधेयक 2025 का विरोध किया गया। कहा कि किसान, इंजीनियर्स, कर्मचारी और उपभोक्ताओं की आपत्ति के बाद भी इसे लागू किया जा रहा है, जिससे विभाग के निजीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके लिए देश भर में आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

