देहरादून,11 मार्च (आरएनएस)। जिला कांग्रेस प्रवक्ता गीता बिष्ट ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन भेजकर आरोप लगाया है कि मुख्य मार्गों पर खाने-पीने के ठेले वाले अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। घरेलू सिलेंडरों की इस कालाबाजारी में गैस एजेंसी कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका है, जिससे आम उपभोक्ताओं को किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। गीता बिष्ट ने मांग की है कि ऐसे अवैध उपयोग पर तत्काल कार्रवाई की जाए और पारदर्शिता के लिए प्रतिदिन समाचार पत्रों के माध्यम से गैस उपलब्धता की जानकारी सार्वजनिक की जाए
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

