रुड़की,11 मार्च (आरएनएस)। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र में बुधवार को 80 दिव्यांगजनों को बैटरी से चलने वाली ट्राइसाइकिल दी गई। इसके साथ ही उन्हें हेलमेट भी दिए गए। इस दौरान दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि दिव्यांगजन भी समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही उपकरणों का सही उपयोग करने की भी अपील की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

