रुड़की,11 मार्च (आरएनएस)। केएलडीएवी पीजी कॉलेज रुड़की की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ योगाभ्यास और व्यायाम के साथ किया गया। इस दौरान स्वयंसेवियों को अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के बाद स्वयंसेवी ग्राम शाहपुर पहुंचे जहां स्वयंसेवियों ने ग्रामीणों से मुलाकात कर सर्वे किया और विभिन्न सामाजिक पहलुओं से जुड़ी जानकारियां एकत्र कीं। सर्वे के दौरान स्वयंसेवियों ने पाया कि गांव में अभी भी कई लोग अशिक्षित हैं और रोजगार की समस्या भी मौजूद है। साथ ही बालिकाओं और महिलाओं के शिक्षा स्तर में सुधार की आवश्यकता महसूस की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

