रुड़की,11 मार्च (आरएनएस)। लिब्बरहेड़ी में रिलायंस जियो-बीपी के रिटेल आउटलेट जीसीए पेट्रोल पंप के मैनेजर पर कैश लॉकर से नौ लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पंप के केयर टेकर महक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी अनिल कुमार एक जून 2025 से पंप पर मैनेजर के पद पर तैनात था। अनिल कुमार ने मंगलवार, 10 मार्च को बैंक में जमा करने के बहाने लॉकर से 9,21,106 रुपये निकाले। उसने कर्मचारियों को बताया कि वह यह रकम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मंगलौर शाखा में जमा कराने जा रहा है। जब काफी देर तक अनिल वापस नहीं लौटा, तो पंप के अकाउंटेंट मनीष शर्मा और कर्मचारी रंजन कुमार ने बैंक जाकर पूछताछ की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

