रुड़की,11 मार्च (आरएनएस)। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने दादूपुर गोविंदपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो प्लास्टिक रिसाइक्लिंग इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई कर पांच मशीनें सील कर दी। इन मशीनों के माध्यम से प्लास्टिक कूड़े को पिघलाकर प्लास्टिक के गुल्ले तैयार किए जा रहे थे। इस मामले में शिवगंगा विहार सोसाइटी के लोगों ने डीएम की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित प्लास्टिक कूड़े की रिसाइक्लिंग इकाइयों से तेज दुर्गंध और धुआं निकल रहा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

