रुड़की,11 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्र में बुधवार सुबह घना कोहरा छाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण घटी दृश्यता की वजह से सड़कों पर वाहन भी रेंगते नजर आए। बुधवार सुबह घना कोहरा छाने की वजह से किसानों और मजदूरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग 10 बजे के बाद ही कोहरा छटा और मौसम साफ हो गया जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र निवासी राजपाल सिंह, यशवीर सिंह, रोहित, भोला सिंह, विक्रम, बाबूराम आदि का कहना है कि मार्च महीने में अक्सर गर्मी होने लगती है। इस समय कोहरा छाने से फसलों को नुकसान होनी की आशंका है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

