रुड़की,11 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीती रात गश्त के दौरान टीम चोली अड्डे से हसनपुर मार्ग पर आम के बगीचे के पास पहुंची तो एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर वह खेतों की ओर भागा, लेकिन कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन कुमार निवासी डाडा पट्टी बताया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

