रुड़की,11 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने झबरेड़ा रोड पर व्हाइट स्कूल के पास से एक आरोपी को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर जैरिकन से तीव्र गंध वाली कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू निवासी नारसन कलां बताया है। पुलिस ने बरामद 5 लीटर कच्ची शराब को सील कर कब्जे में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

