कोटद्वार,11 मार्च (आरएनएस)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार की बैठक में जंगली जानवरों से सुरक्षा के मुद्दे पर गहन चर्चा की गई। पूर्व सैनिकों ने कहा कि पहाड़ों में जंगली जानवरों के हमले काफी बढ़े हुए हैं। उत्तराखंड सरकार और विपक्ष इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रहा है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि विधानसभा के ग्रीष्मकालीन सत्र में भी जंगली जानवरों से सुरक्षा पर कोई चर्चा नहीं हुई जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव नजदीक है लेकिन सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतने की मंशा पर इस बार पानी न फिर जाए इसलिए वन्यजीवों से मानव जीवन को उत्पन्न हुए खतरे की जटिल समस्या के निराकरण पर ध्यान दिया जाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

