०डब्बाकोंटा और ढोंढरा में ग्रामीणों को मिला किसान किताब, जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड
सुकमा,04 अप्रैल (आरएनएस)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कोंटा विकासखंड के ढोंढरा और डब्बाकोंटा में सोमवार को ग्रामस्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर में महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी सहित एसडीएम कोंटा सुभाष शुक्ला, तहसीलदार इरशाद अहमद, योपेंद्र पात्रे और जनपद सीईओ सुमित ध्रुव की उपस्थिति रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।कलेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र, किसान किताब, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड तथा आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरित किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे और योजनाओं का लाभ सीधे घर-द्वार तक पहुंच रहा है।जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत कुल 317 ग्रामस्तरीय शिविर और 14 क्लस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य जिले के प्रत्येक ग्राम में शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करना है। शिविरों में 31 व्यक्ति मूलक योजनाओं एवं 14 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने की ठोस व्यवस्था की गई है।शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीकरण जैसे कार्य तुरंत किए जा रहे हैं। साथ ही बिजली, ट्रांसफार्मर, हैंडपंप सुधार, मनरेगा भुगतान, पेंशन, उज्ज्वला योजना, आवास एवं शौचालय से जुड़े मामलों का भी तेजी से निराकरण किया जा रहा है। पंचायत सचिवों द्वारा योजनाओं के हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक अवलोकन हेतु उपलब्ध कराई जा रही है।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

