०भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया जीत का जश्न
रायपुर,04 मई (आरएनएस) । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर एवं एकात्म परिसर में पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा/एनडीए की जीत पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए एवं इस ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित अपने कठोर परिश्रम करके चुनावी राज्यों में कार्य करने वाले ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। भारतीय जनता पार्टी पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है पश्चिम बंगाल जहाँ एक भ्रष्टाचारी एवं आता ताई सरकार को जनता ने उखाड़ कर वहाँ कमल खिलाया है। इसके साथ ही असम एवं पुडुचेरी में भाजपा पर भरोसा करते हुए पुन: भाजपा एनडीए को प्रचंड जीत देकर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन व डॉ. नवीन मार्कंडेय,नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा,प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्तागण देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, डॉ विजय शंकर मिश्रा, उज्जवल दीपक, डॉ किरण बघेल, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, सुनील चौधरी, राजीव चक्रवर्ती, वैभव बैस, उमेश घोरमोड़े व जिला महामंत्री अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, अकबर अली, प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता, तुषार चोपड़ा, निशिकांत पांडेय, डॉ गंधर्व पांडेय, वासु शर्मा, सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

