राजनांदगांव,04 मई(आरएनएस)। शौच के लिए निकली पत्नी पर टंगिया से हमला, मौके पर मौत, और 12 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार—राजनांदगांव के लालबाग क्षेत्र में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। 4 मई 2026 की सुबह करीब 6:40 बजे जिला पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ग्राम कविराज टोलागांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, सूचना मिलते ही थाना लालबाग पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, सूचनाकर्ता राहुल पारधी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 00/2026 धारा 194 क्चहृस्स् कायम किया गया और प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का पाया गया, विवेचना में आरोपी रंजीत पारधी पिता परस पारधी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कविराज टोलागांव का नाम सामने आया जिसके खिलाफ धारा 103(1) क्चहृस् के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच आगे बढ़ाई गई, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लिया और पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसका विवाह करीब 12-13 वर्ष पूर्व पूर्णिमा पारधी से हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं, लेकिन पिछले एक वर्ष से उसकी पत्नी उसे छोड़कर उसके चचेरे भाई सूरज पारधी के साथ रह रही थी जिससे आरोपी के मन में गहरी रंजिश और विवाद चल रहा था, घटना के दिन सुबह जब उसकी पत्नी शौच के लिए गांव के शासकीय शौचालय की ओर गई तो आरोपी टीवीएस मोपेड से वहां पहुंचा और अपने पास रखे टंगिया से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी, आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टंगिया, टीवीएस मोपेड और वारदात के समय पहने कपड़े जब्त कर लिए, मामले में अपराध क्रमांक 181/2026 दर्ज कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, इस पूरी कार्रवाई में थाना लालबाग के पुलिस स्टाफ की सक्रियता और तत्परता अहम रही जिसने 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया, बहरहाल यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि रिश्तों में बढ़ती दरार जब हिंसा में बदलती है तो अंजाम केवल विनाश होता है और कानून ऐसे अपराधियों को तेजी से उनके अंजाम तक पहुंचा देता है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

