रायपुर,04 मई (आरएनएस)। कुदाल की पहली चोट के साथ विकास की रफ्तार तेज—रायपुर दक्षिण में 30 लाख के कामों की शुरुआत, सड़क-नाली-पुलिया से बदलेगा वार्ड 63 का चेहरा। रायपुर में आज दक्षिण विधायक स्ह्वठ्ठद्बद्य स्शठ्ठद्ब ने नगर निगम जोन 6 अंतर्गत शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक 63 के नंदी चौक टिकरापारा क्षेत्र में करीब 30 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर कार्यारंभ किया गया और मौके पर मौजूद वार्डवासियों के बीच विकास का संदेश दिया गया, इस परियोजना में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण जैसे जरूरी काम शामिल हैं जो लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत थे, भूमिपूजन कार्यक्रम में जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद प्रमोद साहू, पूर्व पार्षद सुभाष तिवारी, रामकृष्ण धीवर, जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं और युवा मौजूद रहे, विधायक सुनील सोनी ने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे हों और लगातार मॉनिटरिंग की जाए ताकि जनता को जल्द राहत मिल सके, उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर काम जनहित को ध्यान में रखकर किया जाएगा, पार्षद प्रमोद साहू ने इस पहल के लिए विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इससे वार्ड की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा और क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह साफ नजर आया और विकास कार्यों की शुरुआत को लेकर सकारात्मक माहौल बना, बहरहाल यह पहल साफ संकेत देती है कि जमीनी स्तर पर विकास की गति अब तेज हो रही है और आने वाले समय में इसका असर सीधे आम लोगों की जिंदगी में दिखाई देगा।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

